Search My Blog

Thursday, February 16, 2012

माँ की प्रेम चाशनी

है माँ के प्यार में वो कशिश 
जिन शब्दों से थी चिढ़ सी ..
चिढ़ वही, माँ की प्रेम चाशनी  में डूब ..
दवा बन गयी...

रहा गुण पर हावी सदैव,  रंगत सांवरी....
हैं आज भी घाव हरे,  उन कटाक्ष के .
 इन हृदय की दीवारों पर ...
जो मारा करती थी पड़ोसी मौसियाँ ..
पर इसी हृदय पर मरहम भी लगाता..
वही शब्द, माँ का पुकारना," प्रेम चाशनी..
से ओतप्रोत ..
"मयार कल्या "......
(रामेश्वरी)

No comments:

Post a Comment