Search My Blog

Friday, February 17, 2012

वाह रे जमुरियत

 वाह रे जमुरियत ...
सच में तू जमुरियत ही है..
और हम जमूरे बने कूदे, पलटियां मारे ..
तेरे इक इशारे पर...
"चल जमूरे नाचेगा...
नाचेंगे  !
सच बोलेगा?
नहीं नहीं मालिक..
आपका नमक खाया है...
चल तो चुनाव है...
नाच के दिखा...
सभी मतदाताओं के मती(बुद्धि ) पर..
जमुरियत बना के दिखा..
दिखायेंगे ...जनाब.......
कुछ लटके कुछ झटके दिखा..
अंगूठा मेरे चिन्ह पर अटके ..
हलक पर उसके अटक कर दिखा..
सारे मत झटक के दिखा....
दिखायेंगे...जनाब..(रामेश्वरी)

No comments:

Post a Comment