इक फंदा उल्टा ..
इक फंदा सीधा...
यूँ बुनते गए हम...
रेशम की डोर से...
ज़िन्दगी की स्वेटर हम...
पर ये क्या हुआ?
इसमें हम ही समां पाए...
ज्यूँ २ नज़दीक आये..
तुम भी इस स्वेटर में समाये...
ये रेशम की डोर उधडती सी गयी.....
फिर इक फंदा उल्टा...
इक फंदा सीधा...
उधड़ता ही गया..........रामेश्वरी
No comments:
Post a Comment