a few line i wrote for my rameshwari ji ,
ये कैसा जीवन का आगाज प्रिये ,
बंजर धरती पर पहली पावस की बूँद ज्यों करती है नवजीवन का संचार प्रिये
देखा तुम्हे जब मन मोहिनी , ह्रदय में अंकुर फूटे , हुए प्रेम में अभिसार प्रिये
तुम्हे भी होगा इसका अहसास मृदु भासिनी ? सुहासिनी ?
मृद होठो की हंसी पीड़ित ह्रदय की आस हुई , नव्योवना तुम अपना आराध्य हुई ,
राग रंग , वसंत तुम मेरा , ह्रदय के वीणा के तारों की तुम झंकार हुई ,
अब सुध नहीं , बैरन दुनिया सही, तुम ही हो अपना संसार प्रिये ,
क्या होगा तुम्हे भी यह अहसास प्रिये ?
इधर अपना सर्वस्व समर्पण , इस मिटटी पर है तुम्हारा अधिकार प्रिये ,
जीवन दो इस प्रेम लता को , होगा बड़ा उपकार प्रिये ,
साँसे थमती है , दर्शन दो , कैसे तुम बिन जाना होगा उस पार प्रिये
No comments:
Post a Comment