शिव इसकी जटाओं में..
सुंदर यह रति सी है...
छोटा रूप है या माँ दुर्गा का..
सरस्वती इसकी तोतली सी..
बोली में......
पग इसके लक्ष्मी के हैं...
पावन अनसुइया ये..
काली का इसमें अंश है...
यह भी किसी का वंश है...
छोटी सी राधा ये कान्हा की..
अन्नपूर्णा यह अभी से है...
बचाओं इन्हें प्राथना ये सभी से है ...रामेश्वरी

No comments:
Post a Comment